Sunday, February 7, 2010

प्रमोद का अर्थ

प्रमोद का अर्थ होता है प्रसन्‍नता। आवश्‍यक नही है कि प्रमोद नाम के लोग सदा प्रसन्‍न रहें जहां तक प्रमोद अचिन्‍त्‍य अर्थात मेरी बात है मेरा प्रयास होता है नाम के अनुरूप सदा प्रसन्‍न रहना, कई बार क्रोध खिन्‍नता व अन्‍य व्‍याधिया सताती हैं लेकिन अति लधु समय में मै अपने नाम के अनुरूप प्रसन्‍नता में वापस लौटने का प्रयास करता हूं।
अब बात नामकरण की आती है यह तो प्रत्‍येक व्‍यक्ति का नामकरण उसके जन्‍म के साथ ही हो जाता है जबकि वह अपने नाम का अर्थ को नहीं समझाता न ही नाम के स्‍वर को ही समझाता किंतु नाम जो कि बार बार पुकारा जाता है उसके स्‍वभाव को निश्‍चय ही प्रभावित करता होगा ऐसा मेरा मानना है। इन के रहते हुये यह भी कहना है कि सभी बातों का अपवाद इस जगत में अवश्‍य पाया जाता है, जिसमें नाम के अनुरूप स्‍वभाव व व्‍यवहार होना न होना भी सम्मिलित है।
जहां तक नाम के सवाल है प्रमोद या प्रसन्‍नता नाम न भी किसी का तो भी प्रत्‍येक मनुष्‍य को चहिये कि वह सदा सभी परिस्थितियों में प्रसन्‍न रहे प्रमुदित रहे।

* प्रमोद अचिन्‍त्‍य
भिलाई

2 comments: